Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Entered a hardware store and made off with cash and goods

Haridwar News: हार्डवेयर की दुकान में घुसकर नकदी, सामान उड़ाया

Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Entered a hardware store and made off with cash and goods
फोटो
विज्ञापन


- कनखल कोतवाली क्षेत्र की घटना, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

- दुकान के कैमरों की वायर काटी, फिर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर कलां में जियापोता मार्ग स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर काटने के साथ ही डीवीआर की सेटिंग बिगाड़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगालते हुए जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, जमालपुर कलां निवासी बाइक मैकेनिक अजमुद्दीन अंसारी के बेटे तोहिद अंसारी की जमालपुर कलां में जियापोता व गाड़ोवाली जाने वाले मार्ग पर खोखरा के पास हीरा के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। तोहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की रात अपनी दुकान अंदर घर लौट गए थे।
विज्ञापन

तीन नवंबर की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। गल्ले का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी आढ़ती को देने के लिए 3.50 लाख की रकम गायब मिली। दुकान में लगी एलसीडी, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोहिद के मुताबिक, आरोपी छत पर बनी ममटी के जरिये अंदर घुसे। छत पर देखा तो ममटी की टीनशेड उखड़ी पड़ी थी। गेट पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने योगी विहार में रहने वाले एक शख्स पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed