{"_id":"5bf06f4dbdec2269c33c636e","slug":"141542483789-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-मोहम्मदी में तलवार लहराने वालों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुलूस-ए-मोहम्मदी में तलवार लहराने वालों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारावफात जुलूस में खुलेआम तलवार और असलहों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शनिवार को बारादरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर पुराने शहर की गलियों में एनाउंसमेंट कराया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए लोगों से जुलूस में तलवार लेकर न आने की अपील की। जुलूस में डीजे न लाने को लेकर आला हजरत दरगाह पहले ही अपील जारी कर चुकी है। इस दौरान शहर की शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की गई।
कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के दौरान जिले में कई स्थानों पर हुए बवाल से सीख लेते हुए पुलिस ने 21 नवंबर को प्रस्तावित बारावफात जुलूस को लेकर सुरक्षा इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। थानों में शांति समितियों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है। विवाद के कारणों का भी पुलिस मंथन कर रही है। शनिवार को ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर पुलिसकर्मियों ने लोगों से सहयोग करने की अपील की। एसएसपी मुनिराज जी. पहले ही खुराफाती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं।