{"_id":"5b89849442c792466a506b8c","slug":"141535739028-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, दोनों साथी भी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहरुख की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, दोनों साथी भी हिरासत में
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंस चोरी के दौरान पीटकर मारे गए शाहरुख की हत्या के मामले में कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात हिंडौलिया-भोलापुर गांव में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। शाहरुख के दो साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
ठिरिया निजावत खां के नत्थू खां का बेटा शाहरुख खां दुबई में दर्जी का काम करता था। करीब 22 दिन पहले वह घर आया था। मंगलवार रात वह गांव के माजिद अली और पप्पू के साथ घर से निकला। बुधवार सुबह घरवालों को उसके जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। बाद में पता लगा कि माजिद और पप्पू उसे हिंडौलिया-भोलापुर में भैंस चोरी करने के लिए ले गए। वहां से भैंस खोलकर ले जाते भीड़ ने उन्हें घेर लिया। माजिद और पप्पू भाग गए, लेकिन शाहरुख नहीं भाग सका। ग्रामीणों की पिटाई के बाद अस्पताल में शाहरुख की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को दिन में पुलिस ने हिंडौलिया-भोलापुर में दबिश दी, लेकिन घरों में केवल महिलाएं ही मिलीं। इसके बाद रात में कुछ पुरुषों के गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने फिर दबिश दी और गजेंद्र पाल, ऐबरन, कृष्णपाल, मुकेश पुत्र कोमिलराम व मुकेश पुत्र कड़ेराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शाहरुख के साथी माजिद अली और पप्पू को भी हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले को लेकर हिंडौलिया-भोलापुर की महिलाएं डीएम आवास पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी भैंस चोरी की गई और पुलिस हमें ही परेशान कर रही है।