{"_id":"5b844a2b42c79246424d6da4","slug":"141535396395-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरिल नदी के पुल से पानी में बह गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरिल नदी के पुल से पानी में बह गया युवक
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरिल नदी के पुल पर पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। गोताखोर शाम तक उसे ढूंढने का प्रयास करते रहे, मगर कुछ पता नहीं लग सका। जब अंधेरा हुआ तो उसे ढूंढने का प्रयास बंद कर दिया गया।
ग्राम कुड्ढा निवासी महेश (40) पुत्र नैनसुख रविवार सुबह करीब दस बजे एक अन्य साथी के साथ दलीपुर गांव जा रहा था। गांव से कुछ पहले अरिल नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ गया है और बहाव काफी तेज है। महेश एवं उसका साथी नदी पार करने लगे। इसी बीच महेश पानी बहने लगा तो उसने शोर मचाया। आसपास खड़े ग्रामीण भी शोर मचाने लगे। यह देख महेश का साथी बाइक लेकर भाग निकला जबकि महेश पानी में बह गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास मौजूद कोई भी व्यक्ति पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद घटना की सूचना पर भमोरा पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनगो ओमपाल शाक्य ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी आंवला विशु राजा को दी। इसके बाद महेश को तलाश करने के लिए एसओ भमोरा विजय प्रताप सिंह ने गोताखोरों को लगाया गया, मगर काफी दूर तक तलाश करने के बावजूद महेश का कुछ पता नहीं लगा। शाम होने के बाद महेश को ढूंढने का प्रयास बंद कर दिया गया।