फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 inspectors at the police station in Diwali gift

14 इंस्पेक्टरों को दिवाली गिफ्ट में मिले थाने

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जिले के 29 थानों में 22 के इंचार्ज एक झटके में बदल दिए। पुलिस लाइंस और दूसरी शाखाओं में तैनात 14 इंस्पेक्टरों को ठंडी पोस्टिंग से निकाल कर दिवाली गिफ्ट के रूप में थाना का प्रभार दे दिया है तो कुछ की थानेदारी छिन भी गई है। बहेड़ी के चर्चित इंस्पेक्टर अजय श्रोतिया, मीरगंज प्रभारी सतेंद्र यादव,शाही के हरचरन सिंह और भमोरा प्रभारी के के यादव को क्राइम ब्रांच में पोस्टिंग मिली है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को सुभाषनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव को बिथरी चैनपुर भेजा गया है। पुलिस लाइंस में रहे इंस्पेक्टर महेंद्रपाल सिंह को थाना प्रेमनगर, उपेंद्र सिंह यादव थाना किला, राजेश सिंह बारादरी, अशोक कुमार इज्जतनगर, दलवीर सिंह शीशगढ़, पवन कुमार सिंह सिरौली, प्रमोद कुमार शर्मा नवाबगंज, राम नरेश चौधरी फरीदपुर, सतेंद्र सिंह पवार आंवला के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। एएचटीयू प्रभारी रहे इंस्पेक्टर ब्रज किशोर मिश्रा को फतेहगंज पूर्वी और क्राइम ब्रांच में रहे देशपाल सिंह को मीरगंज भेजा गया है। पुलिस लाइंस में रहे करन पाल सिंह को एसओ भमोरा बनाया गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना प्रभारी रहे सतीश यादव का तबादला इसी पद पर अलीगंज थाने कर दिया गया। बिथरी चैनपुर में रहे कमल सिंह एसओ शाही बनाए गए हैं। देवरनियां थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह त्यागी एसओ शेरगढ़ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे देवेश सिंह, इज्जतनगर के इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा, बारादरी इंस्पेक्टर रहे कमरुल हसन, किला के मोहम्मद कासिम, फरीदपुर थाना प्रभारी रहे अख्तर सज्जाद, नवाबगंज राजीव शर्मा, सिरौली आरके सिंह, शीशगढ़ हरीश राजपूत का गैर जनपद तबादला होने पर इन्हें एक दिन पहले ही रिलीव कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed