फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिसकर्मी के बेटे ने की छेड़छाड़, कराया समझौता 

पुलिसकर्मी के बेटे ने की छेड़छाड़, कराया समझौता 

Mon, 18 Mar 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के बेटे ने की छेड़छाड़, कराया समझौता 
बरेली। पुलिसकर्मी के बेटे ने छात्रा से छेड़छाड़ की तो पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। वहां पुलिस से अभद्रता की गई लेकिन इसके बावजूद मामला विभाग से जुड़ा देखकर कैंट पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन

लालफाटक के पास खड़े पुलिसकर्मी के बेटे ने सहेली के साथ जा रही 14 वर्षीय छात्रा पर अभद्र कमेंट कर दिया। इस पर छात्रा ने कैंट थाने में तहरीर दी तो पुलिस आरोपी के घर जा पहुंची। वहां आरोपी के परिजनों ने पुलिस को ही आड़े हाथ लिया। आरोपी मुरादाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा बताया जा रहा है। वहीं, छात्रा के पिता आरपीएफ में हैं तो नाना रिटायर्ड एचसीपी हैं। इसके बाद कैंट पुलिस ने आरोपी के परिवार वालों को समझौता तो कुछ देर में उसके पिता ने थाने पहुंचकर माफी मांग ली। इसके बाद कैंट पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया तो आरोपी के परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed