फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पिता की मौत के बाद संपत्ति को लेकर भिड़ी दो बीवियों की संतान

पिता की मौत के बाद संपत्ति को लेकर भिड़ी दो बीवियों की संतान

Fri, 15 Mar 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद संपत्ति को लेकर भिड़ी दो बीवियों की संतान
बरेली। भोजीपुरा थाने के मनेहरा गांव निवासी एक बुजुर्ग की कैंसर से मौत के बाद दो पत्नियों की संतानों में संपत्ति को लेकर खासी भिड़ंत हो गई। एक बेटे ने अपने सौतेले भाइयों पर जायदाद हड़पने की खातिर पिता की हत्या की आरोप लगाकर शिकायत की तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। इसमें कैंसर से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस आपसी विवाद बताकर कार्रवाई से परहेज कर रही है।
विज्ञापन

80 वर्षीय फूल सिंह गांव में पत्नी रामसनेही व उनके तीन बेटों ओमसिंह, लखपत और उल्फत के साथ गांव में रहते थे। बुधवार को उनकी मौत की सूचना पर बरेली के छोटी बिहार में रहने वाले उनकी पहली पत्नी रामबेटी के पुत्र कल्याण सिंह गांव पहुंचे। कल्याण के मुताबिक तीनों सौतेले भाईयों ने उनसे मारपीट करके भगा दिया। पिता की मौत की सूचना भी दूसरों से ही मिली थी। उन्हें लगा कि भाइयों की नीयत में खोट है। उन्होंने ही पिता को मारा है। उन्होंने तहरीर दी है। भोजीपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना था कि चौकीदार की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


ये साजिशन हत्या की है सौतेले भाइयों ने
कल्याण ने बताया कि उनकी मां के कोई संतान न होने पर परिजनों की मर्जी से पिता की शादी उनकी मौसी रामसनेही से करा दी गई। बाद में उनका भी जन्म हुआ। पिता गांव में भाइयों के साथ रहते थे। वह भी आते जाते थे। इसी 23 जनवरी को इन लोगों ने पिता की 56 बीघा बेशकीमती जमीन और मकान की वसीयत अपने नाम करा ली। अब पिता को मारकर उस पर काबिज होना चाहते हैं। वे ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बीमार थे. सौतेले भाई झांके तक नहीं
रामसनेही के तीनों पुत्रों ने बताया कि पिता को लंबे समय से कैंसर था। वे मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे थे। नौ मार्च को ही घर लाए थे। सौतेली मां और भाई कभी उन्हें देखने तक नहीं आए। इनसे नाराज होकर ही पिता ने उन्हें वसीयत कर दी। उनके पास इलाज से लेकर हर रिकार्ड मौजूद है। अब पिता के मरने पर संपत्ति हड़पने को ये अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed