{"_id":"5c817c6cbdec22141231e1c1","slug":"131551989868-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक प्रकरण- पति और उसके दोस्त के खिलाफ कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसिड अटैक प्रकरण- पति और उसके दोस्त के खिलाफ कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीसलपुर चौराहे के पास तेजाब डालने के मामले में महिला ने पति व उसके दोस्त पर तेजाब फेंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को मजिस्ट्रेट और बारादरी पुलिस ने जिला अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया।
प्रेमनगर के भूड़ क्षेत्र में किराए पर रह रही 26 वर्षीय मनी सक्सेना उर्फ मनी सिंह को रविवार रात साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां और बुआ उसे एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लेकर पहुंची थीं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने ही उस पर तेजाब फेंका है। सोमवार को अखबारों में खबर छपने के बाद बारादरी पुलिस मनी से मिली। एसएसआई वेदप्रकाश गुप्ता ने महिला पुलिस के साथ जाकर मनी से बात की। मजिस्ट्रेट ने भी बयान दर्ज किए। देर रात मनी की तहरीर पर बारादरी थाने में रिपोर्ट लिख ली गई। उसने पति के साथ ही उसके एक अज्ञात दोस्त पर भी रिपोर्ट कराई, जो बाइक पर पीछे बैठा था। मनी के मुताबिक वह शायद उसके पति की ही कंपनी में काम करता है और सामने आने पर पहचान सकती है। पीड़िता का आरोप है कि इज्जतनगर में दर्ज मुकदमे में डीआईजी से शिकायत के बाद पुलिस भ्रूण हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही थी। इससे नाराज पति उसे धमकी दे रहा था।