फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जंक्शन पर स्मैक तस्करी में पकड़े कैप्टन और गार्ड के बेटे

जंक्शन पर स्मैक तस्करी में पकड़े कैप्टन और गार्ड के बेटे

Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर स्मैक तस्करी में पकड़े कैप्टन और गार्ड के बेटे
बरेली। जीआरपी ने रिटायर्ड कैप्टन और गार्ड के बेटों को प्लेटफॉर्म पर स्मैक बेचते गिरफ्तार जेल भेज दिया। एक युवक बीटेक कर रहा है, जबकि दूसरा नैनीताल में टैटू बनाने का काम करता है। इनके पास से पांच-पांच ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को आरपीएफ एसआई किशनवीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो युवक सिगरेट पीते दिखे। शक हुआ तो उन्होंने जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार को सूचना दी गई। जीआरपी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच-पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक रोहित कुमार जम्मू का रहने वाला है। उसके पिता आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन है। रोहित को बीटेक करने के दौरान ही नशे की लत गई थी। प्रणव के पिता रेलवे में गार्ड हैं। वह देहरादून में तैनात हैं। प्रणव नैनीताल में सैलानियों के टैटू बनाता है। दोनों के परिवारों को सूचना भेज दी गई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दोनों युवकों के पास स्मैक ज्यादा मात्रा में थी, जिसकी सप्लाई की जानी थी। जीआरपी ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed