फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर ठगी कर रहा था दुकानदार, गिरफ्तार

फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर ठगी कर रहा था दुकानदार, गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 02:22 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर ठगी कर रहा था दुकानदार, गिरफ्तार

विज्ञापन
बरेली। क्राइम ब्रांच ने कंपनियों के लेटरपैड पर फर्जी नियुक्ति पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट निकालते दुकान संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दुकान पर कई कंपनियों के फर्जी सर्टिफिकेट भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद भी प्रेमनगर पुलिस ने केवल दुकानदार के नाम रिपोर्ट दर्ज की है

आईवीआरआर रोड स्थित गोस्वामी प्रिंटर दुकान के संचालक कई दिनों से ट्रेनिंग के फर्जी प्रमाण पत्र देकर बेरोजगारों से खासी रकम वसूल कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने बीएल एग्रो के ट्रेनिंग (समर कैंप) का फर्जी सर्टिफिकेट जारी किया। एक अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पत्र लेकर दूसरी कंपनी में लेकर पहुंचा। इंक्वायरी करने पर पता चला तो उस अभ्यर्थी की बीएल एग्रो में कोई ट्रेनिंग नहीं हुई है। कंपनी के अधिकारियों को जांच में पता चला कि आईवीआरआई रोड स्थित गोस्वामी प्रिंटर पर सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र जोशी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने एक कंपनी का लेटरपैड देकर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट निकालने के लिए कहा। दुकानदार ने लेटरपैड का बीच का मेटर कागज से छिपाकर फोटो स्टेट किया फिर प्रिंटर से सर्टिफिकेट निकालकर दे दिया। दुकान मालिक और नौकरों ने भागने की कोशिश ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर मुंबई की कई कंपनियों के नियुक्ति पत्र और अन्य सटिफिकेट निकले। तीनों को प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बीएल एग्रो के प्रेम बाबू शर्मा की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने दुकान के नाम रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed