{"_id":"5c3e4363bdec22732421395f","slug":"131547584355-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में सामने आए टीबी के 54 मरीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दिन में सामने आए टीबी के 54 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में स्वास्थ्य विभाग को 54 नए टीबी के केस मिले हैं। दस दिन के इस अभियान में 1313 संदिग्ध लोगों की बलगम जांच हुई और उसमें 54 नए टीबी के केस सामने आए हैं। क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गर्ग के मुताबिक 2025 तक सरकार का टीबी को खत्म करने का लक्ष्य है। यही वजह है कि डोर-टू-डोर केस फाइडिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में करीब तीन लाख लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य मिला था। पांच से पंद्रह जनवरी के बीच चले अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 189 टीमों ने घर-घर जाकर टीबी की जानकारी दी। लक्षणों के आधार पर जांच की जा रही है और अभियान के तहत टीबी मिलने पर सरकार की तरफ से फ्री इलाज के लिए 500 रुपये नकद भी दिए जा रहे हैं। क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि केस फाइडिंग अभियान के जरिए नए रोगियों को सामने लाकर उनका इलाज कराने से अन्य लोगों तक यह बीमारी नहीं पहुंचेगी।