{"_id":"5c33ad59bdec2256d34bd63c","slug":"131546890585-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया के लिए दवाओं के साथ गाय का दूध पहुंच रहा बैरक में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया के लिए दवाओं के साथ गाय का दूध पहुंच रहा बैरक में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्व सांसद अतीक अहमद के लिए उनकी बैरक तक शुद्ध गाय का दूध दवाओं के साथ पहुंचाया जा रहा है। उनके वकील नफीस अहमद के मुताबिक पिछली जेलों में गाय का दूध नहीं मिलने से पूर्व सांसद को परेशानी उठानी पड़ी थी। लेकिन बरेली जिला जेल में उन्हें गाय का दूध मिल रहा है।
दरअसल वह मधुमेह और ब्लड प्रेशर का मरीज हैं। डॉक्टरों का पैनल उनके स्वास्थ्य का दो बार चेकअप करके अपनी रिपोर्ट जेल अधीक्षक तक पहुंचाता है। जिला जेल में जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा के आने के बाद बड़ी गौशाला बनाई गई थी। यह योगी राज में जेलों के अंदर गोशाला बनाने के जारी हुए सर्कुलर के आधार पर किया गया। जिसका फायदा जेल के बंदियों को भी मिलता है। नफीस अहमद ने बताया कि नियमित दवाओं के साथ डॉक्टर ने पूर्व सांसद को गाय का दूध पीने की सलाह दी है। उन्हें पिछले एक हफ्ते से मछली समेत दूसरे मांसाहार से भी परहेज रखा हुआ है। एक दिन पहले पूर्व सांसद के ब्लड प्रेशर हाई होने की सूचना जेल सूत्रों से आई थी। इस मामले पर जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।