फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: 409 seats remained vacant after the first BPEd counseling

पूविवि : बीपीएड की पहली काउंसिलिंग के बाद खाली रह गईं 409 सीटें

Sun, 06 Sep 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
PU: 409 seats remained vacant after the first BPEd counseling
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों की सीटों को भरने के लिए 18 और 19 सितंबर को दो काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो सीटों को भरने के लिए समिति निर्णय लेगी। गाजीपुर और जौनपुर के आठ महाविद्यालयों में बीपीएड की 585 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सीटों को भरने के लिए अगस्त महीने में काउंसिलिंग कराई गई थी। 250 अभ्यर्थियों में से केवल 176 ने काउंसिलिंग कराई थी। इनका नाम प्रवेश के लिए महाविद्यालयों को भेज दिया गया है। शेष 74 को काउंसिलिंग के लिए 18 सितंबर को बुलाया जाएगा। 19 सितंबर को तीसरी काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी करीब 409 सीटें खाली रह जाएंगी। इन सीटों के भरने के लिए समिति की बैठक बुलाकर 19 सितंबर को ही निर्णय लिया जाएगा कि सीटों को कैसे भरा जाएगा। बाकी सीटों पर दाखिला के लिए पोर्टल के जरिये आवेदन लेकर उसे भरा जाएगा। अभी तक 585 सीटों में से केवल 176 सीटों पर दाखिला हो सका है। दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग के बाद साफ हो जाएगा कि कितनी सीटें भर रही हैं और कितनी सीटें खाली रह जाती है। गाजीपुर में बीपीएड के 7 महाविद्यालय और जौनपुर केवल एक महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। बीपीएड प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को समिति की बैठक बुलाकर खाली पड़ी को भरने के लिए निर्णय लिया जाएगा। पोर्टल के जरिये आवेदन लेकर खाली सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed