{"_id":"5aea1c0c4f1c1b360b8b7e01","slug":"131525292044-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी में पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की
Updated Thu, 03 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो ----
चौकी में घुसकर पुलिस वालों से धक्कामुक्की
हादसे में युवक की मौत के बाद फरीदपुर की दियोरनिया पुलिस चौकी पर बवाल
हादसा करने वाला ट्रैक्टर बदलने, 35 हजार गायब करने का आरोप
बुखारा रोड पर दो घंटे जाम लगाया, एसपीआरए के आश्वासन पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदपुर।
दियोरनिया चौकी के पास पटना से घर लौट रहे होमगार्ड के बेटे की एक ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी पर लाकर खड़ा कर लिया। बुधवार सुबह सात बजे लोगों की भीड़ ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया कि पुलिस वालों ने साठगांठ कर न सिर्फ हादसा करने वाला ट्रैक्टर ट्राली बदल दिया बल्कि मृतक के पास मौजूद 35 हजार कैश और मोबाइल फोन भी लूट लिया है। गुस्साए लोगों ने फरीदपुर-बुखारा रोड पर जाम लगा दिया। दर्जनों लोग पुलिस चौकी के अंदर घुस गए जहां तीखी नोकझोक के बाद उन्होंने चौकी प्रभारी और पुलिस वालों से धक्कामुक्की की। ग्रामीणों की उग्रता बढ़ते देख पुलिस को बैक फुट पर आना पड़ा। एसपी देहात ने जांच का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। बुखारा रोड पर हंगामे के दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा।
फरीदपुर के दियोरनिया गांव के होमगार्ड कुंवरपाल का बेटा 26 वर्षीय देवेंद्र पटना में नौकरी करता था। मंगलवार रात वह घर लौट रहा था। बताते हैं कि सिमरा बोरीपुर और गांव दियोरनिया के बीच एक ट्रैक्टर पर उसने लिफ्ट ली, लेकिन रास्ते में टायर बर्स्ट होने के कारण वह गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था।
बुधवार सुबह सात बजे गांव के कुछ लोग दियोरनिया पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहां उन्होंने हादसा करने वाले ट्रैक्टर की जगह पर दूसरा ट्रैक्टर खड़ा देखा तो गांव के और लोगों को बुला लिया। चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस वालों से लोगों ने पूछताछ की तो वे उन्हें टरकाने की कोशिश करने लगे। इस पर ग्रामीण भड़क हो गए और उन्होंने पुलिस वालों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने फरीदपुर बुखारा रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसपी देहात ने जांच के निर्देश दिया
देवेंद्र के परिवार ने आरोप लगाए कि देवेंद्र के पास 35 हजार रुपये और मोबाइल था जो पुलिस वालों ने गायब कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कराने के आरोप भी लगाए। इस बीच फरीदपुर थाने का फोर्स भी दियोरनिया पहुंच गया, लेकिन गांव के लोग नहीं माने। पुलिस वालों ने मीरगंज के विधायक से भी बात कराई। इसके बाद एसपी देहात सतीश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई जाएगी। अगर वे दोषी मिलते हैं तो कार्रवाई भी होगी जिसके बाद ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए। पुलिस ने थाने में देवेंद्र की हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज की।