फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute over a haircut escalates in Sakrawa; shops shut down.

Kanpur News: सकरावा में बाल काटने के विवाद ने पकड़ा तूल, दुकानें बंद की

Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dispute over a haircut escalates in Sakrawa; shops shut down.
सौरिख। सकरावा कस्बे के मोहद्दीनगर में बाल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर नाई समाज के लोगों पर बाल काटने से इन्कार करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर चार दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को थाना परिसर में दोनों पक्षों की बैठक कराई गई।
विज्ञापन

सीओ मयंक मिश्रा ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने और सभी के साथ समान व्यवहार करने की अपील की। साथ ही विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने और माहौल खराब न करने की हिदायत दी। बैठक समाप्त होने के बाद सकरावा के कई नाई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन

रोशन, नाजिम, अजमेरी, शिव कुमार, राजा, रामू, इमरान और श्यामू समेत दुकानदारों ने किराये की दुकानें खाली कर ताले लगा दिए। दुकानों के बंद होने से बाजार में खलबली मच गई। दुकानदारों का आरोप है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। वहीं, वाल्मीकि समाज के लोग अपने लगाए आरोपों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की गई है। अब कोई विवाद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed