{"_id":"6ab14accc9b69e34e402b7f0","slug":"dispute-over-parking-tractor-trolley-on-the-road-youth-injured-in-assault-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-181243-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने पर विवाद, मारपीट में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने पर विवाद, मारपीट में युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। गांव भटौड़ा में रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सुखपाल सिंह निवासी भटौड़ा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास सड़क पर गांव के अनिल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। जिस कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। जब उसको वहां से ट्रैक्टर हटाने को कहा तो उसके साथ कहासुनी हो गई।
थोड़ी देर बाद वह अपने साथ सुनील, नितिन, बादल, शोभित को लेकर वहां आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसके बेटे जयदीप ने जब गाली देने के लिए मना किया तो इन लोगों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि मारपीट की तहरीर आई थी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।