{"_id":"6ab174f3a8b03b70080d8def","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-kanpur-news-c-214-1-knj1005-156449-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
समधन। फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज मार्ग पर सोमवार को मोहल्ला दारासराय में सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई।
मोहल्ला दारासराय निवासी मेहरोज बेगम (55) शाम 5.45 बजे घरेलू सामान लेने के लिए घर से फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज सड़क पार दुकान पर जा रही थीं। गुरसहायगंज की ओर जा रहे बाइक सवार ने मेहरोज बेगम को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि महिला के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
हादसे की जानकारी पर नगर पंचायत चेयरमैन आसमां बेगम, पूर्व चेयरमैन नकीम खान, बसपा के सैय्यद उसैब अहमद, पूर्व सभासद फहमीर हुसैन ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन ने हादसे की जानकारी नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।