फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मऊआइमा में छात्रा के साथ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

मऊआइमा में छात्रा के साथ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा में छात्रा के साथ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
चोरी में जेल भेजी गई छात्रा से हुआ था गैंगरेप, तीन पर रिपोर्ट
- मां बैठी धरने पर सत्ताधारी दल के विधायक भी समर्थन को पहुंचे
- पुलिस ने सियासत गरमाते देख लिखी रिपोर्ट, सिपाही लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
मऊआइमा / कल्याणपुर (इलाहाबाद)।
मऊआइमा में तीन दिन पहले चोरी के आरोप में जेल भेजी गई छात्रा से गैंगरेप हुआ था। मां के बार-बार कहने पर पुलिस ने नहीं सुना तो वह धरने पर बैठ गई। खबर आग की तरह फैली और मौके पर सत्ताधारी दल के तीन विधायक और ब्लाक प्रमुख भी पहुंच गए। महिला के साथ वे भी धरना स्थल पर बैठ गए। सत्ताधारी नेताओं ने मौके पर ही पुलिस के आला अधिकारियों को बुला लिया। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि गैंगरेप छुपाने के लिए आरोपियों ने चोरी का इल्जाम लगाकर जेल भिजवा दिया। पुलिस भी मामला दबाने में लगी थी। इसपर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अलग समुदाय का मामला होने से तनाव है।

मऊआइमा में तीन दिन पहले मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने इंटर की एक छात्रा को पकड़ा था। पुलिस ने 24 फरवरी को उसे जेल भेज दिया था। इसके बाद इस मामले में बवाल शुरू हो गया। पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए छात्रा की मां गांव में ही मंगलवार को धरने पर बैठ गई। विधायक विश्वनाथगंज डा. आर के वर्मा, सुलतानपुर विधायक सीता राम वर्मा, ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्या भी मौके पर पहुंच गए और मां के साथ धरने पर बैठ गए। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके समर्थन में धरना स्थल पर पहुंच गए। शाम को विधायक यमुना प्रसाद भी पहुंचे। धरना दे रहे लोग मऊआइमा इंस्पेक्टर तथा एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सत्ताधारी दल के विधायकों के धरने पर बैठने की खबर सुनते ही एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह तथा सीओ सोरांव जितेंद्र गिरी भी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्रा की मां ने गैंगरेप और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने सुलतानपुर खास प्रधान वाजिद अली उर्फ शेखू, दुकानदार अनवर हुसैन जाहिद अली निवासी मोहम्मदपुर सरांय अली तथा एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। सिपाही शकील अहमद को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन


मऊआइमा सिपाही शकील अहमद को लाइन हाजिर कर दिया गया है, तथा मऊआइमा इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी जाएगी।
-सुनील कुमार सिंह, एसपी गंगापार,

छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र्र गिरी, सीओ सोरांव,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed