Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Entered the village head's house and beat him up

Roorkee News: ग्राम प्रधान के घर घुसकर मारपीट

Wed, 04 Nov 2026 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Entered the village head's house and beat him up
जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता की जांच को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों पर ग्राम प्रधान के घर में घुसकर उनके पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने और एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव के ग्राम प्रधान शाहुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन के लिए पात्रता की जांच की जा रही थी। इस दौरान अजय कुमार की पत्नी और सोहित ने आवास के लिए अपनी पात्रता का दावा किया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर 24 अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद रोहित, राजेश कुमार और कुलवीर डंडे लेकर विनय, सोहित, टीटू व अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंच गए। घर में घुसकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर प्रधान के पिता सादिक के साथ डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। प्रधान का आरोप है कि आरोपी एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed