{"_id":"6aeb450eef3b5226bf03e16d","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111200-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्ल्स हॉस्टल संचालक व परिवार पर युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्ल्स हॉस्टल संचालक व परिवार पर युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल संचालक व परिवार पर 30-40 लोागों ने किया हमला
- बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक गर्ल्स हॉस्टल संचालक और परिवार पर 30-40 युवकों ने लोहे की रॉड, लाठी व पंच से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में पीजी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर टांके आए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित पवन मावी सेक्टर बीटा-1 में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने केस दर्ज कराया है कि 30 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे पीजी की एक लड़की अपने भाइयों के साथ आई थी। आरोप है कि गली में रहने वाले देशराज और अभिषेक गुप्ता समेत कई अन्य ने लड़कियों से गाली-गलौज की और उनके भाइयों के साथ मारपीट भी की। 2 नवंबर को वो पार्क में अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। आरोप है कि तभी देव नाम का युवक अपने 30-40 साथियों के साथ गाड़ियों से वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। काफी दूर तक पीछा कर मारपीट की। जिससे उसके सिर में चोटें आई है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।