फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तो पुराने साथियों ने डाली माडर्न विलेज के मालिक के घर डकैती

तो पुराने साथियों ने डाली माडर्न विलेज के मालिक के घर डकैती

Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
तो पुराने साथियों ने डाली माडर्न विलेज के मालिक के घर डकैती
भोजीपुरा।
विज्ञापन

माडर्न विलेज के मालिक राकेश शर्मा के मकान में नकाबपोश बदमाश सात लाख की डकैती डालकर फरार हो गए। हालांकि राकेश के इस दावे को पुलिस संदिग्ध मान रही है। मौके पर घटना को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं तो उन्होंने जिन दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है वह कभी उनके साथ काम करते थे और उनसे प्रापर्टी का झगड़ा भी चला है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर लिया है लेकिन इन बिंदुओं को समेटकर जांच कर रही है।
माडर्न विलेज में अपने परिवार के साथ रहने वाले कारोबारी राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे उनके घर में आठ नकाबपोश बदमाश चाकू और लोहे की रॉड लिए घर में घुस आए। बदमाशों ने कारोबारी को उनकी पत्नी सहित उनके बेड रूम में बंधक बनाया। कारोबारी के शोर मचाने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बगल के कमरे में सो रहे उनके बेटे शशांक और पत्नी दमयंती भी बाहर निकले तो बदमाशों ने उनको भी बंधक बना लिया। परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद करके बदमाशों ने अलमारियों में रखे दो लाख की नगदी, पांच लाख के जेवर, लैपटॉप, एलसीडी टीवी, दो राडो की घड़ियां और दो मोबाइल लूट ले गए। आरोप है कि महिलाओं के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए गए। लूटपाट के बाद बदमाश मुख्य द्वार से ही भाग निकले।
विज्ञापन

कभी आरोपी साथ में करते थे कारोबार
भोजीपुरा पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद राकेश शर्मा ने बताया कि नकाब में उन्होंने दो बदमाशों को पहचाना है। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने घंघोरा गांव में दबिश देकर उनके पुराने साथी रहे राजवीर पुत्र लालता प्रसाद और हाकिम सिंह यादव को उठा लिया। उनके पूछताछ के बाद पुलिस ने हाकिम को छोड़ भी दिया। यह भी सामने आया कि 2015 तक राजवीर और हाकिम कारोबारी राकेश के साथ मिलकर काम किया करते थे, लेकिन बाद में उनके बीच प्रापर्टी विवाद होने पर अलग हो गए। दोनों पक्षों के बीच झगड़े भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नजर में वारदात संदिग्ध
-गेट का ताला कटा, लोहे का बुरादा नहीं मिला
पुलिस की जांच में एक कटा हुआ ताला बाउंड्री वॉल के पास लगे पेड़ की जड़ से मिला है, लेकिन लोहा कटने का बुरादा गेट पर नहीं मिला। साफ है कि ताला कही और काटा गया।

मारपीट की नौबत क्यों आई
घर की सभी अलमारियों में चाबियां लगी हुईं मिलीं, कहीं भी ताला तोड़ा नहीं गया। सवाल उठता तो मारपीट की क्या आवश्यकता थी। कई कीमती सामान लूट के बाद भी पुलिस को घर में ही मिले।

बदमाशों की एंट्री स्पष्ट नहीं
बदमाशों की घर में एंट्री तस्दीक नहीं हो सकी, कारोबारी के मुताबिक बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर आए, लेकिन पुलिस को इसके साक्ष्य नहीं मिले वहीं मुख्य द्वार से भागना बताया जा रहा है।


नहीं हुई तोड़फोड़ की कोशिश
कारोबारी घर के अंदर सभी दरवाजे खुले हुए थे, कहीं भी दरवाजे तोड़े नहीं गए। बेटे के कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था, पुलिस को बदमाशों की लूटपाट के लिए कोशिश नजर नहीं आईं।

कमरे से दरवाजा तक घूमकर रूका डॉग
डॉग स्क्वाड कमरे के बाद सिर्फ दरवाजा तक घूमकर रह गया उसके आगे नहीं बढ़ा, साफ है कि उसको आगे गंध नहीं मिल सकी।

डकैती की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है। बदमाश को पकड़कर पूछताछ हो रही है। शुरुआती जांच में कई बातें सामने आई जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed