{"_id":"5c8c10b3bdec22146079239c","slug":"121552683187-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से उत्तराखंड जा रहा बीयर भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र से उत्तराखंड जा रहा बीयर भरा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा (बरेली)। बदायूं मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक में भरकर महाराष्ट्र से उत्तराखंड ले जाई जा रही बीयर की बड़े खेप बरामद कर ली। साक्ष्य नहीं दिखा पाने पर ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बीयर का सैंपल जांच के लिये भेजा है।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से हाईवे पर लगातार चेकिंग हो रही है। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात भमोरा थाने के एसआई अशोक कुमार सरदार नगर चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। चौकी से 20 मीटर पहले बदायूं की ओर से आकर रोड किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ। ट्रक पर त्रिपाल ढका था। चेकिंग में पता लगा कि अंदर बीयर की पेटियां हैं। ड्राइवर मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी रविंद्र ने बताया कि ट्रक में क्यूबदूविजर मैग्नम कंपनी की 1200 पेटी बीयर है, जिसे वो महाराष्ट्र से लेकर हल्द्वानी जा रहा है। रविंद्र कोई कागजात नहीं दिखा सका तो पुलिस उसे और ट्रक को थाने ले आई। ड्राइवर के खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। बीयर का सैंपल जांच को भेजा गया है। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि शराब को लेकर अभी तक किसी कंपनी या व्यक्ति ने स्वामित्व का दावा नहीं किया है। कोई दावा करेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।