फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शिक्षिका पर घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट

शिक्षिका पर घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट

Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका पर घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक प्राइवेट शिक्षिका से मामूली बात पर पड़ोसी पिता-पुत्रों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। शिक्षिका के रिटायर्ड शिक्षक पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट लिखी। पीड़ित पक्ष इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की बात कह रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के मुताबिक बुधवार शाम घर लौटते वक्त गली में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पड़ोसी जगत प्रताप सिंह की दीवार में भिड़ गई। आवाज सुनकर जगत सिंह और उसके बेटे अनूप, अमित व बिट्टू घर के बाहर आ गए और गालीगलौज करने लगे। बाद में चारों लोग उनके घर में घुस आए। अनूप और अमित उनसे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर उन्हें जमकर पीटा। इससे उनके कान में काफी चोट आई है। रिटायर्ड पिता और मां मंदिर से लौटे। बीचबचाव करने उनकी मां आईं तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा। शोर सुन मोहल्ले वालों ने उन्हें बचाया। शिक्षिका के पिता का कहना था कि पुलिस ने छेड़छाड़ की तहरीर न लेकर मारपीट की तहरीर ली और आरोपियों के पिता को थाने से छोड़ दिया। वहीं, इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी का कहना था कि तहरीर के मुताबिक ही रिपोर्ट लिखी है। पड़ोसियों की मारपीट का मामला है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छात्रा की स्कूटी रोककर छेड़छाड़, रिपोर्ट
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सरेशाम एक छात्रा की स्कूटी रोककर छेड़छाड़ की गई। छात्रा की मां ने तीन लड़कों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पंद्रह वर्षीय पुत्री किताबें और सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी रेलवे अस्पताल के पास पड़ोस में रहने वाले तीन लड़के अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइक से आ गए और उनकी बेटी को रोक लिया। इन लोगों ने बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उठा ले जाने की धमकी दी। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। तब आरोपी शिकायत पर जान से मारने की चेतावनी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed