फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मर गईं अम्मा तब घर पहुंचे बेटे, अंतिम संस्कार किया

मर गईं अम्मा तब घर पहुंचे बेटे, अंतिम संस्कार किया

Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मर गईं अम्मा तब घर पहुंचे बेटे, अंतिम संस्कार किया
बरेली। बारादरी क्षेत्र की कुसुमनगर कॉलोनी के घर में शनिवार को मृत मिलीं अम्मा के दोनों बेटे उनका पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को घर पहुंचे। बेटों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय की बीमारी से उनकी मौत की पुष्टि हुई है। 65 वर्षीय दमयंती देवी का शनिवार दोपहर घर में शव मिला था। सुबह से घर से बाहर न निकलने से चिंतित पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम को भेजकर जयपुर में रहने वाले बेटों को सूचना दी थी। बेटों ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से इस बात पर नाराजगी जताई कि उनसे पहले पुलिस को सूचना क्यों दी गई। बेटों ने बताया कि उनके बच्चों की परीक्षाएं हैं, लिहाजा वह जल्द ही दसवां और तेरहवीं संस्कार कर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed