{"_id":"5b89849a42c792464d1bc0fe","slug":"121535739034-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा कर रहे बच्चे के गिरकर दांत टूटे, प्रिंसिपल-क्लास टीचर पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगा कर रहे बच्चे के गिरकर दांत टूटे, प्रिंसिपल-क्लास टीचर पर रिपोर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में योगा के दौरान नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे को अचानक किसी का धक्का लगा तो आगे गिरने से उसके दो दांत टूट गए और मुंह से खून निकल आया। इस मामले में बच्चे के परिवार वालों ने थाना प्रेमनगर में स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि बच्चे के दांत टूटने के बाद न उसे प्राथमिक उपचार दिया गया न परिवार वालों को सूचना दी।
सूबे की राज्यमंत्री गुलाबो देवी के रिश्ते के दामाद देवेंद्र कुमार महानगर में उदयन पार्ट-1 में रहते हैं और विष्णु इंटर कॉलेज में लेक्चरर हैं। उनकी पत्नी प्रवेश कुमारी भी आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज में लेक्चरर हैं। देवेंद्र के मुताबिक उनका बेटा शौर्य बीबीएल डीडीपुरम में नर्सरी में पढ़ता है। 23 अगस्त की दोपहर शौर्य जब स्कूल से घर पहुंचा तो उसके दो दांत टूटे हुए थे और मुंह से खून निकल रहा था। वैन ड्राइवर अनिल ने उसे स्कूल में चोट लगने की बात बताई। स्कूल में कई बार फोन करने के बाद बमुश्किल बात हुई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वह स्कूल पहुंचे और प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई तो प्रिंसिपल ने अगले दिन जांच की बात कहकर टाल दिया। देवेंद्र के पिता वीरी लाल ने थाना प्रेमनगर पहुंचे में स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवेंद्र ने बताया कि स्कूल वालों का कहना है कि शौर्य को योगा क्लास के दौरान चोट लगी, लेकिन उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखने से भी बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं हुआ कि उसे चोट कैसे लगी।
बच्चे के अभिभावक स्कूल आए थे, उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई। योगा क्लास के दौरान किसी बच्चे का धक्का लगने से गिरकर उसे चोट लगी। मगर फिर भी अभिभावकों ने रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई, यह समझ में नहीं आता। - मनोज पाठक, प्रधानाचार्य