फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी आधार और माइक्रो एटीएम से ठगी का भंडाफोड़

फर्जी आधार और माइक्रो एटीएम से ठगी का भंडाफोड़

Thu, 02 Aug 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 02 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आधार और माइक्रो एटीएम से ठगी का भंडाफोड़
बरेली/पीलीभीत। बैंक कर्मियों की मिलीभगत से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पीलीभीत पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इनमें से दो जालसाज बरेली के हैं। गिरोह के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड और माइक्रो एटीएम मशीन भी मिली है। इनसे साठगांठ रखने वाले बैंक कर्मचारियों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत पुलिस ने रिठौरा का निवासी मोहम्मद रिजवान, नवाबगंज के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के युनूस व सुनगढी थाना क्षेत्र का मोहम्मद अकील को गिरफ्तार किया है। यह लोग फर्जी आधार कार्ड लिंक करके लोगों के खाते से रुपये निकाल लेते थे और अब तक करीब चार लाख रुपये निकाल चुके हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों से साठगांठ कर उन लोगों की लिस्ट निकलवाते थे, जिनका खाता आधार से लिंक नहीं होता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य ग्राहक के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर अपने आधार नंबर से खाते को लिंक करा लेते थे। फिर माइक्रो मशीन पर अंगूठा लगाकर उपभोक्ता के खाते से रकम निकाल लेते थे। आरोपी रिजवान ने ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से आईडीएफसी बैंक नोएडा और ग्रामीण बड़ौदा बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। इसके चलते बैंक द्वारा रिजवान को माइक्रो एटीएम मशीन उपलब्ध कराई गई था, जिसका वह इस काम के लिए दुरुपयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed