फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दरिंदगी की शिकायत मां से करने को कहा तो मार डाला

दरिंदगी की शिकायत मां से करने को कहा तो मार डाला

Sun, 22 Jul 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
दरिंदगी की शिकायत मां से करने को कहा तो मार डाला
बारादरी में जगतपुर में घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को चाकलेट देने के बहाने आरोपी किशोर बुलाकर ले गया था। एक खाली प्लाट में ले जाकर उसने बच्चे के साथ दरिंदगी की। मासूम ने चीखकर अपनी मां से शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने सीने पर बैठकर पहले मासूम का गला घोंटा, फिर पास पड़ी एक ईंट से उसका सिर कुचलकर मार डाला। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या, दरिंदगी, एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अब तक 10 मासूमों के साथ दरिंदगी कर चुका है, लेकिन पहले हत्या किसी बच्चे की नहीं की। हालांकि पुलिस ने इस तथ्य को जांच में शामिल नहीं किया है। जगतपुर में रहने वाले शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पांच वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार शाम चार बजे घर के बाहर खेलते वक्त गायब हो गया। तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो बच्चे के पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शुक्रवार को पुलिस ने उसके साथ खेलने वाले बच्चों से पूछताछ की तो एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले किशोर का नाम सामने आया। उसे मासूम को अपने साथ ले जाते देखा गया था। पुलिस ने बताए गए रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो हत्या की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात झाड़ियों से मासूम का शव बरामद करके उसका पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed