{"_id":"5ab7e5ff4f1c1b57408b4e7b","slug":"121522001407-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ ने बदमाशों के बीच छोड़ सीओ को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ ने बदमाशों के बीच छोड़ सीओ को
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
बुखारा मोड़ से फरीदपुर तक फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक से ब्रांडेड जूते लूटने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी कुलदीप कुमार चौबारी गांव में राजेंद्र के घर में दबिश के दौरान बदमाशों के बीच घिर गए। बदमाश उनसे हाथापाई करने लगे लेकिन एसओ कैंट विजय पाल ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। उल्टे क्राइम ब्रांच की टीम से भी कह दिया कि ऊपर मत जाना, वहां मारपीट चल रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी सौरभ गुप्ता अपनी टीम के साथ भागते हुए छत पर पहुंचे तो वहां बदमाशों के साथ सीओ सिटी की हाथापाई चल रही थी। क्राइम ब्रांच के पहुंचने के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया। इस पूरे मामले में एसओ की भूमिका को लेकर अधिकारियों में नाराजगी है।
बुखारा-फरीदपुर रोड पर 19 मार्च को लूटपाट के बाद ट्रक ड्राइवर को चाकू मारकर घायल करने का मेसेज वायरलेस पर चला था। इस पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फिर बदमाशों की लोकेशन ट्रैस करके चौबारी गांव पहुंचे थे। सीओ ने कैंट थाने के एसओ को भी फोर्स के साथ बुला लिया। क्राइम ब्रांच की टीम भी साथ ले ली। सीओ ने बताया कि गांव में एक घर पर दबिश दी तो महिलाओं ने पथराव कर दिया। इसमें उनका गनर चोटिल हो गया। दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से फायरिंग की जाने लगी। सीओ ने किसी तरह मोर्चाबंदी करके दरवाजा तुड़वा दिया। पुलिस घर में अंदर घुसी तो बदमाश छत की ओर भागे। सीओ भी उनके पीछा करते हुए छत पर चढ़ गए लेकिन एसओ कैंट फोर्स के साथ नीचे ही रुक गए। ऊपर बदमाशों ने सीओ को घेर लिया और उनसे हाथापाई करने लगे। क्राइम ब्रांच प्रभारी सौरभ गुप्ता ने सीओ के बारे में पूछा तो एसओ ने उनसे कह दिया कि सीओ ऊपर हैं, वहां मारपीट हो रही है, उधर मत जाना। यह सुनकर क्राइम ब्रांच प्रभारी अपनी टीम के साथ भागकर ऊपर पहुंचे और सीओ को बचाकर तीन बदमाशों राजवीर, राजू और संजीव को पकड़ लिया। इन सभी के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चौबारी से तीन बदमाशों को पुलिस पर हमला करने के आरोप में पकड़ा गया था। कैंट एसओ की पूरे मामले में भूमिका ठीक नहीं मिलने की जांच करा रहा हूं। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी