फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी अपहरण रचने वाले छात्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा

फर्जी अपहरण रचने वाले छात्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 07 Jul 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
फर्जी अपहरण रचने वाले छात्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा
बरेली।
विज्ञापन

पीलीभीत भागकर अपने अपहरण का ड्रामा रचने वाले छात्र के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। छात्र ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल पर फिरौती के मैसेज भेजकर खुद के अपहरण होने का नाटक किया था लेकिन पुलिस ने टनकपुर से लौट रहे इस छात्र का रिठौरा से पकड़ लिया था।

हींग बेचने का काम करने वाले यश कुमार सूरी का बारहवीं पास बेटा हार्दिक मंगलवार शाम को प्रेमनगर थाने के पीछे रहने वाले फतेहगंज पूर्वी के सराफ के बेटों को पढ़ाने के बाद लापता हुआ था। रात में करीब दस बजे परिवार के सदस्यों के मोबाइल पर हार्दिक के मोबाइल से एसएमएस आना शुरू हुए थे, व्हाट्सऐप पर आए एसएमएस में दो करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी। एसएसपी ने प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह के साथ ही सर्विलांस प्रभारी जावेद खां आदि की टीम को खुलासे को लगाया था। पुलिस टीम ने बुधवार शाम चार बजे रिठौर के पास टनकपुर से आ रही बस से छात्र को बरामद कर लिया था। एसएसपी के निर्देश पर छात्र के खिलाफ कोहाड़ापीर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed