{"_id":"594debba4f1c1b0c4d8b4795","slug":"121498278842-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पब्लिक ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पब्लिक ने पकड़ा
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बृहस्पतिवार आधी रात के बाद दो चोर एक मकान का ताला तोड़कर उसमें से सामान चोरी कर भाग रहे थे। राहगीर ने निगाह पड़ने पर शोर मचाते हुए आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से एक एलडी बरामद हुई है। दोनों को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेमनगर इलाके के जाटवपुरा निवासी राजेश उर्फ अप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे वह ब्राह्मपुरा की तरफ से गुजर रहे थे। यहां उन्होंने देखा दो चोर एक मकान का ताला तोड़कर उसमें से कुछ सामान चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया और उनकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई करने के बाद दोनों को प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम साजिद और गंठा निवासी मोहल्ला चक सकलैननगर बताया है। उनके पास से एक एलडी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर चोर हैं और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।