{"_id":"5ca27351bdec2213e76c2fce","slug":"11554150225-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनटों में खोल देते थे किसी भी कार का लॉक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनटों में खोल देते थे किसी भी कार का लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर कई कारें और बाइकें बरामद की हैं। ये गैंग किसी भी कार का लॉक मिनटों में खोल देते था। मास्टर चाबी के जरिए ये गैंग रात एक से तीन बजे तक ही कारें चुराता था। पकड़े जाने के अंदेशे पर फायरिंग करने से भी नहीं चूकता था। पुलिस इस गैंग के नेटवर्क को तलाश रही है।
वाहन चोर गैंग के सरगना समेत चार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने मीडिया के सामने पेश किया। इनमें इज्जतनगर के गांव परतापुर चौधरी निवासी मोहम्मद मोहसिन, सीबीगंज के जौहरपुर निवासी विसारत, किला स्थित एक निजी फैक्ट्री के परिसर निवासी नईम और प्रेमनगर में समाधि गौंटिया के पास रहने वाला धर्मेंद्र उर्फ सेठ थे। पुलिस के मुताबिक मोहसिन इस गैंग सरगना है। उसके पिता झोलाछाप के रूप में गांव में ही दुकान चलाते हैं। साथ ही घर में एक स्कूल भी चलता है। पुलिस ने चार कार, हाल ही में रामपुर गार्डन से चुराई बुलेट समेत नौ बाइक बरामद कीं। इनसे 315 बोर के तीन तमंचे, पांच कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि वह रात में एक से तीन बजे की बीच ही गाड़ियां चुराते थे। पहले अपनी आई टेन गाड़ी से इलाके की रेकी करते थे फिर अपनी कार की आड़ में लेकर मास्टर चाबी से लॉक खोलकर गाड़ी चुरा लेते थे। गैंग में दो लोग गाड़ियां बेचने के लिए डील सेट करते थे।
पहले कार बरामद कर चोर पकड़े, फिर दर्ज की रिपोर्ट
पांच दिन थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया। इनमें एक कार बरामद करने के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रेमनगर के एकतानगर से चोरी ऑल्टो कार समेत चार कार बरामद कर वाहन चोरों को पकड़ लिया गया था। तब 27 की रात ऑल्टो चोरी की घटना दिखाकर 28 को दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने सलेक्शन प्वाइंट चौराहे से गिरफ्तारी दिखाकर गुडवर्क की कहानी बना दी।