{"_id":"5ca2731dbdec2213eb738767","slug":"11554150173-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट से धमाके करने वालों की तलाश में सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट से धमाके करने वालों की तलाश में सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बुलेट बाइक में लगी मशीनों से हुए धमाकों से मासूम के बेहोश होने के बाद रविवार को जगतपुर में दो गुटों में विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनोे पक्षों की एनसीआर दर्ज की थी। गोलियों जैसी आवाज निकालकर हुड़दंग मचाने वालों को पहचानने के लिए पुलिस बरातघर में लगे सीसीटीवी खंगालेगी। पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर उसके मुताबिक धाराएं बढ़ाकर मामला दर्ज करने का दावा भी किया जा रहा है। साथ ही शहर की सड़कों पर दौड़ रही बुलेट की सख्ती से चेकिंग भी की जाएगी।
बारादरी क्षेत्र के जगतपुर स्थित आयशा बरातघर में रविवार को शादी में आए कुछ लड़कों ने बुलेट बाइक में लगी छोटा और बड़ा पंजाब मशीनों से धमाके शुरू कर दिए थे। इसके चलते बरातघर के पड़ोस में ननिहाल आई एक मासूम बच्ची बेहोश हो गई थी। उसके मामा जैनुल ने बरातघर मालिक हाजी इस्लाम बब्बू से शिकायत की तो दोनों पक्षों में गहमागहमी के बाद मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से एक दूसरे पर पथराव भी किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज कर मामला निपटा दिया था। सोमवार को अमर उजाला ने खबर छापी तो पुलिस अब बुलेट बाइक से धमाका करने वालों की पहचान के लिए बरातघर में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। एसएसआई ने बताया कि पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट में बदलाव किए जाएंगे।
बुलेट बाइक में लगी मशीनों से धमाके करने पर बाइक चला रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ऐसे मामले मुख्य सड़कों की बजाय गली मोहल्ले में होते हैं और आरोपी आसानी से पकड़ में नहीं आते। पुलिस को खासतौर से ऐसी बाइक की चेकिंग के आदेश दिए हैं। संदिग्ध इलाकों में गश्त बढ़ाने को भी कहा है।- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी