{"_id":"5c85268cbdec222dcc576507","slug":"11552230028-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में तमंचे से फायरिंग, बालक को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरात में तमंचे से फायरिंग, बालक को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। हर्ष फायरिंग बंद करने को लेकर पुलिस के दावे लगातार फेल होते दिखाई दे रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। शनिवार रात सहायपुर में बरात चढ़त के दौरान तमंचे से फायरिंग की गई, जिसमें एक बालक गोली लगने से घायल हो गया। परिवार वाले उसे बरेली ले गए हैं। देर शाम तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहायपुर निवासी सुरेश की बेटी की बरात आई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे बरात गांव में घूम रही थी। उसी दौरान बरात में आए एक रिश्तेदार ने शराब के नशे में तमंचे से फायरिंग कर दी। बरात देख रहे गांव के ही प्रेमशंकर (10) पुत्र नरेश को गर्दन में गोली जा लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गया। उसे खून से लथपथ देखकर लोगों के हाथ पांव फूल गए, वहीं बरातियों में अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले रिश्तेदार ने यह देखते ही तमंचा फेंक दिया। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। इधर, गोली लगने की जानकारी मिलते ही बालक के परिवार में अफरातफरी मच गई। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और उसके बाद प्रेमशंकर को जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फायरिंग करने वाला आरोपी उसी समय फरार हो गया था। परिवार वालों ने अभी उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी है। परिजन बालक के इलाज में लगे हैं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।