{"_id":"5c8024e1bdec22140f074d8c","slug":"11551901921-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को फोन कर बोली युवती अब घर लौटना चाहती हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को फोन कर बोली युवती अब घर लौटना चाहती हूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। एक महीने पहले घर से गायब हुई युवती ने पिता को फोन कर घर लौटने की इच्छा जताई। पिता के मुताबिक, उसने बदायूं निवासी एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले आने की बात बताई। पिता की शिकायत पर सीबीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीबीगंज के गांव खना गौंटिया निवासी युवती महीनेभर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। परिवारवालों ने उसे हर जगह ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मिली। अब थाने पहुंचे पिता ने बताया कि रविवार को लड़की ने फोन कर बताया कि दातागंज, बदायूं निवासी रिजवान उसे एक महीने पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। वह घर लौटने की बात कहती है तो रिजवान उसे पीटता है। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि युवती का फोन आने की पुष्टि की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।