फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्वालेनगर बवाल- पार्षद समेत चार के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की रिपोर्ट

स्वालेनगर बवाल- पार्षद समेत चार के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की रिपोर्ट

Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्वालेनगर बवाल- पार्षद समेत चार के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की रिपोर्ट
बरेली। स्वालेनगर बवाल में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी किला पुलिस ने सातवें दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली, इसमें स्थानीय पार्षद समेत चार लोगों को नामजद कराया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने बच्चों के मामूली झगड़े को तूल दिया, जिससे माहौल खराब होने के आसार बने।
विज्ञापन

चंदननगर निवासी अजय यादव की ओर से यह मामला दर्ज कराया गया है। उनके मुताबिक 11 फरवरी की रात उनके भाई समेत गली के बच्चे स्वालेनगर में लाइनपार मंदिर पर रामायण पाठ में जा रहे थे। रास्ते में पार्षद अलीम सुल्तानी, दानिश, आसिफ और मोबिन ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। अपने कई साथियों को भी बुला लिया और उन पर पथराव व मारपीट की। इसके बाद फायरिंग के झूठे आरोप में उन्हीं पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। अजय ने बताया कि पार्षद की वजह से पहले भी झगड़े हो चुके हैं। थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि पार्षद व तीन अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट लिख ली गई है। आरोप गंभीर हैं। दोनों मामलों की निष्पक्ष विवेचना के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी। वहीं, पार्षद पक्ष की ओर से आरोपों को गलत बताया गया है। कहा है कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed