फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शौहर कहता है- कुछ भी करो, पैसा कमाकर लाओ

शौहर कहता है- कुछ भी करो, पैसा कमाकर लाओ

Tue, 20 Nov 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 20 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शौहर कहता है- कुछ भी करो, पैसा कमाकर लाओ
बेरोजगार शौहर कहता है कि कुछ भी करो पैसा कमाकर लाओ। अब मैं कहां से पैसा कमाकर लाऊं। विरोध किया तो तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सोमवार को कोतवाली पहुंची युवती ने तहरीर देकर अपने शौहर पर यह आरोप लगाया। पुलिस ने उसके शौहर से बात की तो उसने तीन तलाक देने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुंबई की रहने वाली 28 वर्षीय महिला के मुताबिक आजमनगर निवासी युवक से उसका निकाह 30 जनवरी 2014 को मुंबई में हुआ था। वह मुंबई में ही नौकरी करता था। अब उसके तीन साल की बेटी भी है। तीन महीने पहले नौकरी छोड़कर शौहर उसे लेकर बरेली चला आया। यहां उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाने लगी। बेरोजगार शौहर अनैतिक कामों के जरिये पैसा कमाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर बेटी को पीटता था। उसके इंकार पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तबसे वह बारादरी में अपनी रिश्तेदारी में रह रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल के मुताबिक पुलिस को आजमनगर में महिला की ससुराल भेजा गया था। उसका शौहर दिल्ली गया हुआ है। फोन पर बातचीत में उसने तीन तलाक देने से इंकार किया। बताया कि बीवी खुद नाराज होकर गई है। वह उसे साथ रखने को भी तैयार है। अब शौहर के लौटने के बाद दोनों पक्षों की पंचायत कराई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच कुतुबखाना चौकी इंचार्ज चमन गिरि को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed