{"_id":"5b11a3754f1c1b9f6e8b5c4d","slug":"11527882613-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ झगड़ां से परेशान दवा दुकान संचालक ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ झगड़ां से परेशान दवा दुकान संचालक ने खुदकुशी की
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगाकर जान दी
पत्नी से आएदिन झगड़ा होने से परेशान रहता था प्रमोद
पांच दिन पहले ही बीवी को मायके छोड़कर आया था
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पत्नी से आएदिन झगड़ा होने से परेशान मेडिकल स्टोर संचालक ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। बारादरी थाना पुलिस ने परिवार के लोगोें के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में रामलीला मैदान के पास रहने वाले प्रमोद शर्मा (25) घर में ही दवा की दुकान चलाते थे। उनके पिता भूपाल देव शर्मा ने बताया कि प्रमोद की 11 महीने पहले ही सोनी से शादी हुई थी, लेकिन उसका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इससे परेशान होकर प्रमोद पांच दिन पहले सोनी को उसके मायके छोड़ आया था। शुक्रवार सुबह उसने नाश्ता किया और फिर दुकान पर जाकर बैठ गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने कमरे में जाकर टीवी देखने लगा। करीब दो बजे उसका एक दोस्त बुलाने आया तो भूपाल ने प्रमोद को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने दरवाजा देखा तो वह अंदर से लॉक था। अनहोनी की आशंका में भूपाल ने घरवालों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो पंखे के सहारे अंगोछे से प्रमोद का शव लटका था। परिवार के लोग प्रमोद को उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।