फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चैनल के कर्मचारी के चेक में हेराफेरी

चैनल के कर्मचारी के चेक में हेराफेरी

Mon, 03 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
चैनल के कर्मचारी के चेक में हेराफेरी
बरेली।
विज्ञापन

गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए निजी फर्म को जारी किए गए डोनेशन के चेक में हेराफेरी करके एक चैनल के कर्मचारी के खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिए गए।
बजरिया पूरनमल में रहने वाले अंकित जौहरी पुत्र जितेंद्र मोहन ने बताया कि उनके दो परिचितों ने एक निजी फर्म के जरिये गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दान देने के लिए कहा था। अंकित ने 51 रुपये का चेक काटकर दिया था। चेक देने के दो दिन बाद जब उन्होंने एटीएम से रुपये निकाले तो बैलेंस नौ हजार रुपये कम बता रहा था। उन्होेंने बैंक से मालूम किया तो जानकारी मिली कि पीलीभीत हाईवे स्थित एचडीएफसी बैंक में चेक लगा था, जिससे नौ हजार रुपये निकाले गए। बैंक जाने के बाद उन्हें मालूम हुआ कि निजी फर्म के नाम पर काटे गए उनके चेक में ओवर राइटिंग करके नौ हजार निकाले गए हैं। उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी है। बैंक के अधिकारियों से सीसीटीवी की मदद से चेक को भुनाने वाले ठग को पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed