{"_id":"5948ac814f1c1bf8188b4748","slug":"11497934977-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ट्रैफिक ने दी हिदायत, अतिक्रमण पर जाना होगा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ट्रैफिक ने दी हिदायत, अतिक्रमण पर जाना होगा जेल
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
कोतवाली से कोहाड़ापीर तक व्यस्त बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण और पटरी दुकानदारों के खिलाफ सोमवार को एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने अभियान चलाकर उन्हें हिदायत दी कि अगर सड़क पर कब्जा मिलता है तो जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए दुकानदार अतिक्रमण न करें। वहीं उन्होंने पटरी दुकानदारों को भी निर्धारित जगह पर ही दुकान लगाने की हिदायत दी।
बता दें कि एक दिन पहले एसपी ट्रैफिक ने कोतवाली से कुतुबखाना की सड़क पर चार और तीन पहिया वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। जाम से निजात दिलाने के लिए उन्होंने अब दुकानदारों पर भी शिकं जा कसना शुरू कर दिया है। इस हिस्से में जिला अस्पताल की बाउंड्री से लगने वाला बाजार भी जाम की बड़ी वजह है, इसके अतिरिक्त बेतरतीब लगने वाले ठेले और दुकानों ने भी समस्या को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को पहले चरण में चेता दिया गया है, अगर वह नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।