फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदमाशों ने कोरई के दो घरों में की लूटपाट

बदमाशों ने कोरई के दो घरों में की लूटपाट

Fri, 04 Jan 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कोरई के दो घरों में की लूटपाट
कोरई गांव में दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन


सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात गांव कोरई के दो घरों में धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवारों के सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाकर मारपीट की। दोनों घरों से रखी नकदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल बटोर ले गए। खास बात यह है कि पुलिस ने घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है। इससे पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
गांव कोरई निवासी अनूप और दाताराम के घर पास में हैं। मकान मालिक अनूप ने बताया कि वह अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। मेन दरवाजे पर लगी फूस की टटिया हटाकर रात करीब 12.30 बजे घर में घुस आए। बदमाशों ने परिवार वालों को चारपाई पर ही दबोच कर गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर अनूप के साथ मारपीट की। दो बदमाश तमंचा ताने खड़े रहे, जबकि अन्य बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को बांधकर एक कमरे में बैठा दिया। बदमाशों ने उसके घर से एक जोड़ी पायल, झुलनियां लूट लिए। इसके बाद उसी के घर में रखी सीढ़ी लगाकर बदमाश पड़ोसी दाताराम के घर घुस गए। गन प्वाइंट पर परिवार वालों को लेकर बंधक बना लिया। दाताराम ने बताया कि बदमाश पांच हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर परिवार वालों ने शोर शराबा किया। शोर होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार घटना की सूचना पुलिस को देने का दावा कर रहा है, लेकिन पुलिस पीड़ितों के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि किसी ने कोई घटना की जानकारी नहीं दी है। न ही पुलिस को कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन


छह थे बदमाश, दो बांधे थे नकाब
लूटपाट का शिकार बने अनूप और दाताराम ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब छह थी। सभी बदमाश 25 और 30 साल की उम्र के थे। दो बदमाश नकाब बांधे थे, जबकि अन्य के चेहरे खुले हुए थे। बदमाशों के पास तमंचा, डंडा और लोहे की रॉड भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में दहशत का माहौल
बृहस्पतिवार की रात दो घरों में हुई लूटपाट की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कभी कभार ही सिपाही तब आते हैं जब कोई झगड़े आदि की शिकायत की जांच करनी होती है। ग्रामीणों ने गांव और आसपास क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed