फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रेमनगर में देर रात हलवाई को पीटकर लूटा

प्रेमनगर में देर रात हलवाई को पीटकर लूटा

Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर में देर रात हलवाई को पीटकर लूटा
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे हलवाई को पीटकर लूट लिया गया। हलवाई ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। सुर्खा निवासी हीरालाल शादी और अन्य आयोजनों में खाना बनाते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह सुभाषनगर के चौरासी घंटा मंदिर के पास काम करके ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। ऑटो से वह महेंद्र गायत्री अस्पताल के पास उतर गए और पैदल की चौधरी तालाब रेलवे क्रासिंग से होकर घर जाने लगे। आरोप है कि यहां चार पांच लड़कों ने उन्हें घेरकर पीटा और उनकी जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। पटरी पर आ रही ट्रेन की ओर उन्हें धक्का देने की कोशिश भी की। किसी तरह रात 12 बजे हीरालाल ने थाने आकर घटना के बारे में बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed