{"_id":"5be1da77bdec2269774f0e38","slug":"111541528183-bareilly-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन पर गिरे चाइनीज मांझे में करंट आया, बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन पर गिरे चाइनीज मांझे में करंट आया, बच्चा झुलसा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 08 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान साहब की मार्केट की छत पर गिरी पतंग लूटने चढ़ा बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा जिस पतंग को उठाने की कोशिश कर रहा था, उसके मांझे पर लोहे की परत चढ़ी थी और वह हाईटेंशन लाइन पर पड़ा था। इससे बच्चा करंट की चपेट में आ गया।
सिविल लाइंस के जनरल मर्चेंट कारोबारी मेराज हसन खां का 11 वर्षीय बेटा अयान रजा खां फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। दिवाली के अवकाश के चलते मंगलवार को वह भी पिता के साथ दुकान पर आ गया। शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस स्थित पहलवान साहब मार्केट की छत पर एक पतंग आकर गिरी। अयान पतंग लेने छत पर पहुंच गया।
उसने जैसे ही पतंग की डोर पकड़ी तो तेज धमाके के साथ करंट की चपेट में आकर झुलस गया। धमाके की आवाज पर जनसेवा टीम के पम्मी वारसी आसपास के दुकानदारों के साथ छत पर पहुंचे और अयान को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। पम्मी वारसी ने बताया कि पतंग में बंधा मांझा चाइनीज था। उस पर लोहे के बुरादे की कोटिंग थी, इसके कारण हाईटेंशन लाइन पर गिरने से उसमें करंट प्रवाहित हो गया।

एक दिन की कार्रवाई के बाद छा जाती है खामोशी
चाइनीज मांझे पर कार्रवाई को लेकर न तो पुलिस गंभीर है और न ही प्रशासन। पिछले दिनों श्यामगंज फ्लाईओवर पर महिला सिपाही की गर्दन कटी तो पुलिस ने सख्ती दिखाकर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की लेकिन यह सिर्फ घटना के दिन तक ही सीमित रही।
इसके बाद अक्तूबर माह में एक बार सिटी मजिस्ट्रेट ने चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन बाद में वह भी गांधीगीरी से इसकी बिक्री बंद कराने की बात कहने लगे। इसके बाद न तो गांधीगीरी हुई और न ही चाइनीज मांझे की बिक्री बंद हुई। मांझे की चपेट में आकर लोग लगातार घायल हो रहे हैं।
चाइनीज मांझा की बिक्री को रोकने के लिए फिर से बड़ा अभियान शुरू हो गया। हालांकि दुकानदारों को एक बार फिर से आगाह भी किया जाएगा। -अशोक कुमार शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट