{"_id":"5b255a154f1c1bf66e8b87e2","slug":"111529174549-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ठगे
कानपुर के युवक ने सुभाषनगर थाने में सौंपी तहरीर
बरेली। एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर कानपुर के युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। कानपुर के गांव गुजराजपुर के योगीराज शुक्ला के मुताबिक उनके मौसा प्रदीप फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा में रहते हैं। वह मई, 2016 में अपने मौसा के घर आए थे। वहां उनकी मुलाकात एक दंपति से हुई। बातचीत में दंपति ने उन्हें झांसा दिया कि दिल्ली की एफसीआई ब्रांच में उनकी नौकरी लगवा देंगे। इस पर पांच लाख का खर्चा आएगा। तीन लाख रुपये एडवांस लिया गया। उन्हें बरेली बुलाकर एक ज्वाइनिंग लेटर फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के नाम से दिया गया और बाकी दो लाख रुपया भी ले लिया। जब योगीराज ज्वाइनिंग लेटर लेकर दिल्ली के एफसीआई कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने लेटर फर्जी बताया। योगीराज ने सुभाषनगर थाने में तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।