फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police officials under scanner after destryoing evidence of death youth

लाश फूंककर साक्ष्य मिटाने के आरोप में सीओ, इंस्पेक्टर समेत दो दरोगा घिरे

Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police officials under scanner after destryoing evidence of death youth
यूपी पुलिस
इज्जतनगर से अपहृत जनसेवा केंद्र संचालक आदर्श पाल की लाश 24 घंटे बाद ही रेलवे क्रॉसिंग पर मिल गई, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को लावारिस बताकर फूंक दिया। उधर, आदर्श के परिवार को पुलिस पांच महीने तक उसे ढूंढने का झांसा देकर गुमराह करती रही। इस मामले में अब आदर्श के पिता ने एसएसपी को सीओ तृतीय नीति द्विवेदी, तत्कालीन इंस्पेक्टर कमरुल हसन, दरोगा रवींद्र सक्सेना और उपेंद्र सिंह पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के उनासी गांव के आदर्श इज्जतनगर में जनसेवा केंद्र चलाते थे। पिता सेवाराम ने 27 नवंबर, 2017 को आदर्श के लापता होने के बाद तीन दिसंबर को थाना इज्जतनगर में उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को फतेहगंज पश्चिमी में रहने वाले एक फौजी की बेटी से आदर्श के प्रेम संबंधों की बात बताई थी। पुलिस ने आदर्श को तलाशने में दिलचस्पी नहीं ली तो सेवाराम ने हाईकोर्ट में अर्जी दी। इस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को 30 दिनों में आदर्श को ढूंढने का आदेश दिया। इसके बाद विवेचना इज्जतनगर थाने से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि इज्जतनगर पुलिस जिस आदर्श को पांच महीने से ढूंढने का ड्रामा कर रही है, उसकी लाश तो 27 नवंबर की रात को ही भोजीपुरा में मिल गई थी जिसे पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस बताकर फूंक चुकी है। बृहस्पतिवार को सेवाराम ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिलकर उन्हें सीओ तृतीय नीति द्विवेदी, तत्कालीन इंस्पेक्टर कमरुल हसन, एसएसआई रवींद्र सक्सेना और दरोगा उपेंद्र सिंह पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस प्रकरण में आईजी ध्रुवकांत ठाकुर पहले ही जांच के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से गर्दन कटने से हुई थी मौत
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आदर्श पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह गर्दन कटने से बताई गई थी। एंटी मार्टम चोट से मौत होने की डॉक्टरों ने पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदर्श के पिता को सौंप दी गई है।

आदर्श के पिता ने मुझसे मुलाकात की थी। उनकी तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मैं पूरे प्रकरण की जांच करा रहा हूं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed