फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटी की शादी तोड़ दो नहीं तो कर दूंगा निर्भया जैसा हाल

बेटी की शादी तोड़ दो नहीं तो कर दूंगा निर्भया जैसा हाल

Thu, 13 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी तोड़ दो नहीं तो कर दूंगा निर्भया जैसा हाल
बेटी की शादी तोड़ दो नहीं तो कर दूंगा निर्भया जैसा हाल
बरेली।
विज्ञापन

पांच महीने बाद होने वाली बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा परिवार एक चिट्ठी के बाद दहशत में है। चिट्ठी भेजने वाले ने धमकी दी है कि बेटी की शादी तोड़ दो, नहीं तो निर्भया जैसा हाल कर दूंगा। जिंदगी बर्बाद करके परिवार को बदनाम कर दूंगा। बुधवार को परिवार रजिस्टर्ड डाक से पहुंची चिट्ठी लेकर बारादरी थाने पहुंचा, जहां पुलिस के सामने सुरक्षा की मांग की। इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा ने परिवार को आश्वासन देते हुए मामले की छानबीन शुरू की है।

बारादरी निवासी महिला इस्लामिया इंटर कॉलेज की शिक्षिका हैं। उनकी बेटी देहरादून के प्राइवेट कॉलेज से एमटेक कर रही है। जनवरी में उसकी शादी तय की गई थी। परिवार के मुताबिक एक रजिस्टर्ड डाक से पत्र उनके घर पहुंचा। पत्र में हिंदी में लिखा हुआ था कि अंकल आंटी क्या आप हमारे रिश्ते के बारे में नहीं जानते हैं। पत्र मिलने के बाद बारादरी थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू करने के साथ परिवार को बेटी से पूछताछ करने का सुझाव भी दिया है, उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह पत्र डाकघर में 4 जुलाई को स्थानीय डाकघर से पोस्ट हुआ है। पुलिस मान रही है कि इस हरकत में परिवार की जानकारी रखने वाला कोई नजदीकी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed