{"_id":"5c8ab3ecbdec2214107d0254","slug":"101552593900-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला पुल के नीचे मिला शव, पहचान नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौपुला पुल के नीचे मिला शव, पहचान नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव चौपुला पुल के नीचे नाले में मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने शव निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि युवक को उन्होंने कुछ दिन से आसपास इलाके में घूमते देखा था। उसके सिर पर पुरानी चोट थी। शव भी काफी खराब हालत में था। उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रहे हैं। ब्यूरो
उत्तराखंड बार्डर के गांव में मिला शव, हत्या की आशंका
टांडाछंगा। बार्डर के गांव गुलड़िया भवानी के पास बरौर नदी किनारे एक युवक की सड़ी गली लाश पेड़ों की डाल से पानी में फंसी हुई मिली। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने लाश देखी तो सूचना प्रधान के पति चौधरी वीरेंद्र सिंह को दी। उन्होंने पुलिस बुला ली। सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि करीब 43 साल के व्यक्ति की लंबाई साढे़ पांच फुट है। बदन गठीला है और शव के पास किनारे पर एक सब्जी काटने का चाकू व एक सफेद रंग का स्वेटर भी मिला है। मृतक के जिस्म पर सफेद व लाल रंग के चेक की कमीज थी। पुलिस को शक है हत्या कर शव नदी में डाला गया है। सीओ ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क करने के आदेश दिए। देर शाम तक शव की शिनाख्त की कोशिश जारी रही, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।