{"_id":"5c7d734dbdec2213fd298133","slug":"101551725389-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेले से ऑटो टकराने पर मारपीट, सवारियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेले से ऑटो टकराने पर मारपीट, सवारियों को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जाम में एक ऑटो ठेले से टकरा गया। इससे गुस्साए ठेलेवाले ने अपने साथियों को बुला लिया और चालक समेत सवारियों के साथ मारपीट की। पीड़ितों के मुताबिक आरोपी उनसे रुपये व समान भी लूट ले गए। पीड़ितों ने बारादरी थाने में तहरीर दी है।
पुराना शहर निवासी शबनम परिवार के साथ सोमवार सुबह ऑटो से रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। कालीबाड़ी से गुजरते वक्त जाम के कारण ऑटो आगे चल रहे एक ठेले से टकरा गया। इसको लेकर ऑटो चालक और ठेले वाले में तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई। शबनम के भाई इकबाल ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो ठेलेवाले ने साथियों को बुला लिया। वे चालक के साथ ही सवारियों से भी मारपीट करने लगे। शबनम का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उनके भाई और देवर का पर्स और एक बैग भी लूट लिया। विरोध करने पर धमकी देते हुए चले गए। इकबाल ने बताया कि ठेलेवाले की घटनास्थल के पास ही दुकान है। जहां से तुरंत उसने अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।