फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्यापारी के खाते से उड़ाए 25 हजार, रिपोर्ट

व्यापारी के खाते से उड़ाए 25 हजार, रिपोर्ट

Sun, 03 Mar 2019 12:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के खाते से उड़ाए 25 हजार, रिपोर्ट
बरेली। डिजिटल वॉलेट से रुपये भेजने की प्रक्रिया को लेकर व्यापारी को गुमराह कर एक ठग ने उनके खाते से हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाना बारादरी में ठग के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूवाल नगर निवासी रवि खत्री की संजय नगर में अलमारी की दुकान है। रवि अपने भांजे सचिन के साथ दुकान संभालते हैं। रवि ने बताया कि शनिवार सुबह राजेश नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसके अलमारी खरीदने के लिए व्हाट्सएप पर उसे अलमारी के फोटो भेजने को कहा। दो अलमारी पसंद भी की और अलमारी लेने के लिए अपने नौकर को भेजने की बात कही। दो अलमारी के करीब 71 हजार भुगतान के लिए उसने रवि से उनके डिजिटल वॉलेट का नंबर मांगा। रवि ने भांजे सचिन के एक डिजिटल वॉलेट का नंबर उसे दे दिया। कुछ देर बाद सचिन के फोन पर 60 हजार रुपये के भुगतान की रिक्वेस्ट आई। लेकिन वह खारिज कर दी गई। इसके बाद ठग ने सचिन को यह कहकर गुमराह किया की उधर से अगर वह पेमेंट करेंगे तो उसके खाते से रुपये कट जाएंगे। फ्रॉड का शक होने के बावजूद सचिन ने उसकी अगली 25 हजार के भुगतान की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कुछ दी देर बाद उनके अकाउंट से यह राशि कट गई। इसके बाद से ठग उन्हें लगातार अनर्गल बातें करके गुमराह करता रहा। सचिन ने बताया कि ठग भुगतान के बाद भी उनसे खाते की जानकारी मांग रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed