फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नशे में धुत और साथ में तमंचा... तीन युवक गिरफ्तार

नशे में धुत और साथ में तमंचा... तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत और साथ में तमंचा... तीन युवक गिरफ्तार
बरेली। तमंचा लेकर संडे मनाने निकले तीन युवकों ने सिविल लाइंस में हल्ला मचाया तो पुलिस ने उन्हें अयूब खां चौराहे पर रोक लिया। नशे में धुत तीनों को मेडिकल कराने भेजा तो अस्पताल में कार से कारतूस बाहर फेंके जाने की सूचना मिली। छानबीन में मौके से कारतूस और कार से तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने कार को सीज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दोस्तों का भी शांति भंग में चालान किया। कार पर पुलिस का निशान भी बना है।
विज्ञापन

बानखाना की बाल्मीकि बस्ती निवासी एमए के छात्र शिवम कुमार रविवार देर रात अपने दोस्त अरुण और अनुज के साथ कार में सिविल लाइंस घूमने निकले थे। अयूब खां चौराहे से गुजरते वक्त कार की रूफ विंडो से बाहर निकले अरुण और अनुज को हल्ला मचाते देखा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तीनों को नशे की हालत में पाकर पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को कार से बाहर एक पाउच फेंके जाने की सूचना दी। मौके पर लौटी पुलिस ने पाउच बरामद कर लिया। इसमें उन्हें दो कारतूस मिले। गाड़ी की तलाशी लेने पर मैट के नीचे छिपाया 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद कर लिया गया। शिवम के पिता का ट्रांस्पोर्ट का काम है। अरुण की कपड़ों की दुकान है। पुलिस ने बताया कि शिवम का एक भाई पुलिस में है और लखीमपुर खीरी में तैनात है। गाड़ी पर भी पुलिस का निशान बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed