फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बदायूं के शिक्षक से अंगूरी टांडा के बदमाशों ने की थी लूट

बदायूं के शिक्षक से अंगूरी टांडा के बदमाशों ने की थी लूट

Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के शिक्षक से अंगूरी टांडा के बदमाशों ने की थी लूट
बरेली। बदायूं के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद से कांधरपुर में लूटपाट करने वाला गिरोह अंगूरी टांडा का निकला। कैंट पुलिस ने अंगूरी टांडा के तीन बदमाशों को पकड़कर लूट का खुलासा किया है। इन बदमाशों ने चौबारी मेले के दौरान लूटपाट करने की वारदात भी स्वीकारी है। बदायूं के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद से 21 नवंबर को बदमाशों ने कांधरपुर में 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। शिक्षक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने टरका दिया था। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर के आदेश पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंगूरी टांडा निवासी जाहिद, तहजीब और चिराग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से साढ़े चार हजार रुपये, छह मोबाइल फोन, दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि चौबारी मेले में ग्रामीणों से लूट भी इन्हीं बदमाशों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed